UP News: चार बच्चों की मां की हत्या के बाद लाश को पुआल से जलाया, कोई प्रेम प्रसंग तो कोई पति पर कर रहा शक

UP News: उत्तर प्रदेश से बरेली जनपद के शाही थाना अंतर्गत रविवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारे द्वारा पुआल के ढेर में लाश रखकर आग लगा दी गई। सुबह में ग्रामीणों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या हुई है वहीं कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि महिला के पति द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। फिलहाल महिला गिलास को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

up-after-murder-of-mother-of-four-children-body-burnt-with-straw

जानकारी अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गोटिया गांव की महिलाएं रविवार सुबह में खेत की तरफ जा रही थी इसी दौरान महिलाओं ने देखा कि एक खेत में पुआल एकत्र कर उसमें आग लगाई गई थी। नजदीक जाकर लोगों ने देखा तो उसमें महिला की लाश पड़ी हुई थी।

महिलाओं ने तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसके बारे में सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद गांव से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। थोड़ी ही देर बाद गांव के रहने वाले नेपाल सिंह द्वारा महिला की पहचान अपनी पत्नी भीमवती के रूप में की गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। वहीं एसएसपी घुई सुशील चंद्रभान और एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल करने के साथ ही महिला के परिवार वालों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस की पूछताछ में पति द्वारा बताया गया कि गांव के ही रहने वाले एक युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। उसने यह भी बताया कि युवक द्वारा उसकी पत्नी को कई मोबाइल फोन दिए गए थे जिनको वह तोड़ दिया था। पत्नी की आवाज संबंध के बारे में जानकारी होने के बाद पति और पत्नी के बीच लगातार विवाद भी होता रहता था।

उसने यह भी कहा कि शनिवार की रात में वह बच्चों के साथ सोया हुआ था रात में उसकी पत्नी किसी समय कमरे से चली गई। रात में वह आसपास देखा तो उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। उसने कहा कि सुबह उठने के बाद वह उसे खोज रहा था इसी दौरान वाल में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश जलाने के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उनका कहना है की प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके पति द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+