भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को राष्ट्रपति ने किया संबोधित, कहीं ये खास बातें
President Of India Droupadi Murmu News Bareilly Uttar Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में बतैार मुख्य अतिथि प्रतभिाग किया । उन्होंने विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल भी प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल भी प्रदान किया।समारोह में उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
मन में बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना हो
राष्ट्रपति कहा कि जब छात्र चिकित्सक या शोधकर्ता के रूप में कार्य करें तो मन में बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना होनी चाहिए। परिवार का भाव परस्पर होना चाहिए एक समय ऐसा था जब पशु ही हमारे साधन थे। पशु के बिना किसान आगे नहीं बढ़ सकते थे। पशु हमारे जीवन का धन हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस संस्थान ने 135 वर्ष की यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 'प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर' कहावत पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी पूरी तरह से लागू होती है। बीमारियों के रोकथाम में टीकाकरण की अहम भूमिका है। इस संस्थान के लिए गर्व का विषय़ है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अनेक टीके यहीं पर विकसित किए गए।
गिद्धों के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम
राष्ट्रपति ने कहा कि गिद्धों के विलुप्त प्राय होने के पीछे पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक दवाओं की भी भूमिका है। ऐसी दवाओं पर प्रतिबंध लगाना गिद्धों के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है। वैज्ञानिकों के इस दिशा में कदम उठाने पर राष्ट्रपति ने बधाई दी।
आगे आ रहीं बेटियां
राष्ट्रपति ने उपाधि व पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर गर्व हो रहा है कि बेटियां अन्य क्षेत्र की तरह पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं, यह शुभ संकेत है।












Click it and Unblock the Notifications