लव मैरिज के लिए इलमा से सौम्या बनी मुस्लिम युवती, घर से भागकर सोमेश संग मंदिर में रचाई शादी

Bareilly love marriage: बदायूं की मुस्लिम युवती इलमा खान ने धर्म परिवर्तन कर सौम्या बना गई और अपने प्रेमी सोमेश शर्मा से लव मैरिज कर ली। इलमा से सौम्या बनी मुस्लिम युवती ने बरेली के मंदिर में सात फेरे लिए।

bareillylovemarriage

Bareilly News: लव मैरिज के लिए एक मुस्लिम युवती ने घर से भागकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली और इलमा से सौम्या बन गई। इलमा से सौम्या बनी मुस्लिम युवती ने बरेली (Bareilly) जिले के अगस्त मुनि आश्रम में अपने प्रेमी सोमेश शर्मा के साथ सात फेरे लिए। इलमा खान से सौम्या बनी युवती ने शादी के बाद अब गांव के प्रधान से जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बदायूं की रहने वाली है इलमा खान उर्म सौम्या

बदायूं की रहने वाली है इलमा खान उर्म सौम्या

इलमा खान उर्फ सौम्या उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले के परोसी गांव की रहने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबित, इलमा उर्फ सौम्या 10वीं पास है और अभिलेखों में उसकी उम्र 19 साल से अधिक है। इलमा खान की मानें तो वह पिछले कई साल से सोमेश शर्मा को जानती है। दरअसल, सोमेश और इलमा के घरों के बीच करीब 500 मीटर का फासला है। फिलहाल सोमेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

इलमा के घर आना जाना था सोमेशा का

इलमा के घर आना जाना था सोमेशा का

इलमा उर्फ सौम्या ने बताया कि सोमेश हमारे घर आता जाता रहता था। पहले दोस्ती हुई, फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और घर से भागकर बरेली पहुंच गए। यहां अगस्त मुनी आश्रम में धर्म परिवर्तन कर इलमा खान से सौम्या बन गई और अपने प्रेमी सोमेश से मंदिर में शादी रचाई। इस शादी को लेकर पंडित केके शंखधार ने उसका शुद्विकरण कराया जिसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

हिंदू धर्म अपनाकर कर रही हूं सुरक्षित महसूस

हिंदू धर्म अपनाकर कर रही हूं सुरक्षित महसूस

इलमा खान उर्फ सौम्या ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने किसी के दबाव में आकर धर्म परिवर्तन नहीं किया है। इस्लाम धर्म में तीन तलाक होता है यह सब मुझे पसंद नहीं है। हिंदू धर्म में शादी करके मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हूं और मुझे शुरू से हिंदू धर्म बहुत अच्छा लगता है। इलमा ने बताया कि उनकी बहन को शादी के बाद सताया जा रहा था इसलिए वो डरती थी। वहीं, अब युवती ने गांव के प्रधान से जान का खतरा जताया है।

गांव के प्रधान से जताया जान का खतरा

गांव के प्रधान से जताया जान का खतरा

युवती का कहना है कि उन्होंने कहा है कि जहां भी मिल गए वहीं दोनों को जान से मार देंगे। हम चाहते हैं कि हमें पुलिस सुरक्षा दी जाए। वहीं इनकी शादी कराने वाले पंडित के के शंखधार ने कहा, 'डेढ़-दो महीने पहले दोनों अपने घर से निकल गए थे और भटक रहे थे, फिर हमारे पास आए। शपथ पत्र देकर और अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र दिखाया जिसके बाद मैंने पूछा कि ये शादी और धर्म परिवर्तन किसी दबाव में तो नहीं कर रही या उसे किसी ने डराया धमकाया तो नहीं है।

विवाह कराने वाले पंडित को मिल रही धमकियां

विवाह कराने वाले पंडित को मिल रही धमकियां

इससे पहले भी पंडित केके शंखधर 66 मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू युवकों से करा चुके हैं। पंडित केके शंखधार का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवती की हिंदू रीति रिवाज से हिंदू युवक से शादी कराने के मामले में उनको भी धमकियां मिल रही हैं। डेढ़ महीने में चार मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों से करा चुके हैं, पिछले महीन भी उनको धमकी मिली थी।

Recommended Video

    बरेली: पुलिस ने पकड़ा ऐसा आरोपी, जुर्म जान रह जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+