अमरीना से राधिका बनी मुस्लिम युवती ने पप्पू कोरी संग लिए 7 फेरे, बोली- खत्म हुआ तीन तलाक का डर
बिजनौर की रहने वाली 21 वर्षीय अमरीना ने बरेली में मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया और अमरीना से राधिका बन गई। राधिका बनने के बाद अपने प्रेमी पप्पू कोरी संग हिंदू रीति-रिवाज संग शादी कर ली।

Bareilly News: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले से है। यहां एक 21 वर्षीय युवती मुस्लिम धर्म त्याग कर अमरीना से राधिका बन गईं। अमरीना से राधिका बनी मुस्लिम युवती ने हिंदू रीति रिवाज से अपने प्रेमी पप्पू कोरी से लव मैरिज (love marriage) कर ली। मुस्लिम युवती अमरीना उर्फ राधिका ने अगस्त्यमुनि आश्रम के मंदिर में पप्पू कोरी संग सात फेर भी लिए। पप्पू कोरी से शादी के बाद अमरीना उर्फ राधिका बेहद खुश हैं उनका कहना है कि अब उन्हें तीन तलाक का डर खत्म हो गया।
सनातन धर्म अपनाने वाली 21 वर्षीय अमरीना उर्फ राधिका बिजनौर (Bijnor) जिले के सादात कोतवाली क्षेत्र के कुलारकी की रहने वाली हैं। अमरीना उर्फ राधिका ने मीडिया से बातचीत में बताया, 'अक्टूबर 2020 में उसके मोबाइल पर एक अनजान युवक का मिस कॉल आया था। जब उसने कॉल बैक किया तो पप्पू कोरी से बात हुई। इस दौरान पप्पू कोरी ने बताया कि गलती से कॉल लग गई थी।' इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला खत्म होने के बजाए शुरू हो गया।
धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। राधिका ने बताया कि उसके आधार कार्ड पर उसके जन्म की तारीख 09 अगस्त 2000 है और वो बालिग है। राधिका की मानें तो हिंदुओं में तीन तलाक नहीं दिया जाता। मुस्लिम समाज में कभी भी तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया जाया है। मीडिया से बात करते हुए राधिका ने अपन पड़ोस का एक वाक्या भी बताया।
राधिका ने बताया कि हमारे पड़ोस के रहने वाले युवती जिसका निकाह पांच साल पहले हुआ था। लेकिन पति ने 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया था। राधिका की मानें वह बालिग है और प्यार की खातिर अपना घर, धर्म और परिवार उसने छोड़कर अपने प्रेमी पप्पू कोरी से शादी कर ली। अपने प्रेमी पप्पू कोरी से शादी करने के बाद राधिका काफी खुश हैं। राधिका और पप्पू कोरी ने अगस्त्यमुनि आश्रम के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की है।
बरेली स्थित अगस्तय मुनी आश्रम के आचार्य पंडित केके शंखधार ने बुधवार को दोनों की शादी कराई। इससे पहले भी पंडित केके शंखधर 64 मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू युवकों से करा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम लड़कियों की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधर को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। पंडित केके शंखधार का कहना है कि हिंदू लड़के से शादी के बाद तीन तलाक का खतरा नहीं रहता है। बताया कि विवाह से पहले गंगाजल से शुद्विकरण कराया गया। उसके बाद अमरीना उर्फ राधिका की शादी रामपुर के शाहबाद निवासी पप्पू कोरी से कराई।












Click it and Unblock the Notifications