बरेली: मस्जिद में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी मौलवी गिरफ्तार

बरेली। यूपी के बरेली में मस्जिद में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी मौलवी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।

maulvi arrested trying to molest girl in mosque

मस्जिद में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश

मामला बरेली के नबाबगंज थानाक्षेत्र की एक मस्जिद का है। जानकारी के मुताबिक, मस्जिद में मौलवी ने पढ़ने आई छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़ित छात्रा मौलवी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और अपनी साथ हुई घटना को परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है मौलवी

परिजनों की मानें तो आरोपी मौलाना पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है, लेकिन शिकायत न होने की वजह से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ नवाबगंज प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+