दबंगों ने भाई के सामने बहन पर की अश्लील टिप्पणी फिर विरोध करने पर मार डाला

बरेली। बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी इलाके में दबंगों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

boys attacked on two brother in bareilly

जिले के फतेहगंज पूर्वी के सुभाष कॉलोनी में विनोद और उसका भाई बुद्ध पूर्णिमा पर सत्यनारायण की कथा करावने के लिए केले के पत्ते लेकर आ रहे थे। घर के बाहर ही उसका भाई विनोद बैठा हुआ था तभी मटरू कॉलोनी के रवि शुक्ला, बन्टी शुक्ला, रोहित शुक्ला, गुरमीत और नन्हे ने विनोद की बहन पर अभद्र टिप्पणी की, जिसका विरोध विनोद और उसके भाई जयदेव ने किया।

विरोध करने पर पांचों लोगों ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया, जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि जयदेव के सिर में चोट आई। विनोद को पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह का कहना है की उक्त प्रकरण में थाना फतेहगंज पूर्वी में धारा- 147,148,307,302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में रोहित शुक्ला और बंटी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ेंः न्यूज एंकर की पत्नी दिव्या मिश्रा की घर में दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+