न्यूज एंकर की पत्नी दिव्या मिश्रा की घर में दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। यूपी के इटावा में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बल सिंह में टीवी एंकर की पत्नी की दिनदहाड़े घर मे घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गयी। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

सास-ससुर के साथ रह रही थी दिव्या

सास-ससुर के साथ रह रही थी दिव्या

इटावा में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बल सिंह में टीवी एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या मिश्रा की घर मे घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजितेश मिश्रा एक निजी न्यूज चैनल में दिल्ली में टीवी एंकर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी दिव्या सास, ससुर के साथ इटावा में रहती थी। सोमवार को अज्ञात व्यक्ति ने घर मे घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

ससुर बाहर टहलने निकले थे

ससुर बाहर टहलने निकले थे

मृतक महिला के ससुर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी रिश्तेदार के यहां गयी हुई है। घर में उनकी बहू और वह अकेले थे। दोपहर को वह घर से टहलने के लिए बाहर चले गए, जब लौटकर आये तो उनको घर का मेन दरवाजा खुला मिला। घर की तीसरी मंजिल पर जाकर देखा तो उनकी बहू दिव्या की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। उनकी बहू की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

पुलिस ने यह बताया

पुलिस ने यह बताया

मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंचे एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा बल सिंह में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+