भाजपा विधायक राजेश मिश्रा किससे करवाना चाहते थे बेटी साक्षी की शादी?

बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने अपनी बेटी के लिए काफी ख्वाब सजाए रखे थे। वह अपनी बेटी साक्षी की शादी एक आईएएस अफसर से करना चाहते थे। साक्षी मिश्रा ने भी खुद इस बात को स्वीकार किया है। साक्षी ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके पिता और मां बीती दो जुलाई को इसी सिलसिले में लखनऊ गए थे। राजेश मिश्रा ने लखनऊ जाने पर घर में सभी को बताया था कि मम्मी को डॉक्टर से दिखाने ले जा रहे हैं।

तीन जुलाई को घर से भागी साक्षी

तीन जुलाई को घर से भागी साक्षी

साक्षी मिश्रा के मुताबिक, शादी के बात सुनते ही उन्होंने फैसला किया कि अब घर से निकलना ही पड़ेगा। इसके बाद अजितेश से बात हुई और तीन जुलाई को शाम चार बजे घर से निकली। चार जुलाई को दोनों ने प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में शादी कर ली।

जान का खतरा बता वीडियो किए शेयर

जान का खतरा बता वीडियो किए शेयर

साक्षी और अजितेश ने हत्या की साजिश की आशंका जताते हुए सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए। साक्षी ने अपने पिता और भाई के लोगों से अपनी और पति की जान का खतरा बताया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका दायर किया। याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई होगी।

राजेश मिश्रा ने विरोध की बताई थी ये वजह

राजेश मिश्रा ने विरोध की बताई थी ये वजह

बता दें, बेटी साक्षी के वीडियो सामने आने के बाद भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि था कि बेटी द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं वह बालिग है, उसको अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है। मैंने किसी को धमकी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि युवक मेरी बेटी से 9 साल बड़ा है, इसलिए मुझे उसकी चिंता हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+