Bareilly News: थाने में लंगड़ाते और गिड़गिड़ाते नजर आया मुस्लिम युवक, सीएम योगी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाले आरोपी मेहनाज उर्फ फैज को शुक्रवार रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रातभर हवालात में समय बिताया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।

हवालात से बाहर आते समय मेहनाज का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिया। वीडियो में वह कह रहा है कि उसने गलती की है और अब कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा। उसने यह भी कहा कि वह अब कभी सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालेगा।

bareilly mehnaz cm yogi adityanath

राम मंदिर और सीएम पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल, मेहनाज उर्फ फैज बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी का निवासी है। उसकी सोशल मीडिया आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। पोस्ट में उसने राम मंदिर के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया था।

इतना ही नहीं आरोपी मेहनाज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी अवध टिप्पणी की गई थी और उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए यह भी लिखा था कि 2025 में राम मंदिर का आखिरी साल होगा। इसके अलावा महाकुंभ 2025 पर भी कमेंट किया था।

युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद हिंदू धर्म संगठनों से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए। इस मामले में हिंदू धर्म संगठनों से जुड़े हुए लोगों द्वारा एडीजी, आईजी और एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।

सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थी पुलिस

आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस द्वारा उसकी सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को रात्रि में प्रेम नगर थाने की पुलिस ने लोको कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+