Bareilly News: बुलडोजर लेकर होटल गिराने पहुंची पुलिस तो भागकर आया गोलीकांड का मास्टरमाइंड, किया सरेंडर
Bareilly News: बरेली में प्लाट पर कब्जा करने के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस टीम आज गोली कांड के आरोपी बिल्डर राजीव राणा के होटल को गिराने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गई।
वहां पहुंचने के बाद टीम द्वारा तीन से चार बुलडोजर लगाकर होटल को ढहाना शुरू किया तो आरोपी बिल्डर राजीव राणा मौके पर पहुंच गया। मौजूद अधिकारियों से बिल्डर ने कहा कि उसने किसी का खून नहीं किया है और न ही वह आतंकी है।

उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस टीम उसे थाने लेकर गई इधर होटल पर कार्रवाई किए जाने के दौरान बिल्डर राजीव राणा की पत्नी और उसकी बेटी ने जमकर हंगामा किया। बिल्डर के परिजनों का कहना है की साजिश के तहत उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है।
6 दिन से फरार चल रहा था बिल्डर
दरअसल पिछले दिनों बरेली जनपद में एक प्लाट पर कब्जा करने के दौरान दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया। उसके बाद मंगलवार को बरेली एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का ट्रांसफर कर दिया गया। संभावना है कि बरेली गोलीकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शान द्वारा एसएसपी का ट्रांसफर किया गया।
इधर घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी बिल्डर राजीव राणा की तलाश कर रही थी। राजीव राणा पिछले 6 दिनों से फरार चल रहा था। उसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा जांच पड़ताल की तो पता चला कि राजीव राणा की चार बिल्डिंग अवैध रूप से बनाई गई थी।
बताया जा रहा है की बिल्डिंग और होटल निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई तथा नक्शा भी अवैध बताया गया। इसके अलावा एक भवन में नीचे आवासीय प्लाट है जबकि ऊपर होटल संचालित होता है।
इन सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी मणिकंडन ए. पुलिस टीम के साथ बिल्डर राजीव राणा के होटल के पास पहुंचे। तीन बुलडोजर लेकर टीम मौके पर पहुंची थी और वहां तोड़फोड़ करने लगी इसके बाद राजीव राणा सरेंडर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications