बरेली: हाइवे किनारे छह लड़कों ने युवती से किया था गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
बरेली: हाइवे किनारे छह लड़कों ने युवती से किया था गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
बरेली, जून 06: 19 वर्षीय युवती के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया था। पीड़िता 5 जून को पुलिस को दी तहरीत में बताया था कि वो 31 मार्च को अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने निकली थी। इस दौरान उसके साथ छह युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि घटना के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना इज्जतनगर पांच जून को एक 19 वर्षीय युवती द्वारा तहरीर दी गई, जिसमें उसके द्वारा बताया कि 31 मई को वो अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गई थी। वहां पर छह अन्य युवकों को द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। एसपी बताया कि यह घटना 31 मई की थी, लेकिन लोकलाज के डर से उसने यह बात अपने घर वालों को नहीं बताई। लेकिन पीड़िता के परेशान रहने पर उसके घरवालों द्वारा उससे पूछा गया तो उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी।
इसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस पूरे प्रकरण में छह लोगों को तहरीर में नामजद किया गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा विशाल पटेल और अनुज पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि 22 वर्षीय विशाल पटेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। विशाल के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 23 वर्षीय अनुज पटेल को कौम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अन्य जो चार अभियुक्त अभी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला
यह घटना बरेली जिल के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की दोपहर वो अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकली थी। घूमते-घूनते वो बड़ा बाईपास से लिंक रोड पर भगवानपुर धीमरी गांव की ओर निकले तो नहर की पुलिया के पास पांच लड़कों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। इसी बीच मौका पाकर उसका एक दोस्त स्कूटी लेकर भाग गया। लेकिन दूसरे दोस्त को सभी पांच लड़कों ने पीटकर घायल कर दिया और उसे सूखी नहर में ले गए। आरोपियों ने छात्रा को धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो जान से मार देंगे।
बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म
आरोप है कि वो धमकाते हुए नहर की झाड़ियों में खींच ले गए, जहां सभी ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह डरी हुई थी और किसी को कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। लेकिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी बड़ी बहिन को पूरी बात बता दी। इसके बाद परिजन के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचकर छात्रा ने शनिवार को तहरीर दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों की आपसी बातचीत में उसने आरोपियों के नाम सुन लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications