Independence Day: जज्बा देश प्रेम का! स्कूल में भरे बाढ़ के पानी के बीच शान से फहराया तिरंगा, Video

देश प्रेम की भावना और राष्ट्रभक्ति किस तरह लोगों के अन्दर कूट-कूट कर भरी है, इसकी बानगी आज बाराबंकी में देखने को मिली। यहां बाढ़ का कहर भी राष्ट्रभक्ति को नहीं डिगा पाया। बाढ़ के पानी से लबालब एक प्राथमिक विद्यालय में तिरंगा बड़ी शान के साथ फहराया गया और राष्ट्रगान की मुखर ध्वनि ने ये साबित कर दिया कि देश प्रेम से बड़ा कोई प्रेम नहीं है। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ये नजारा आँखों और दिल को सुकून देने वाला था।

बाढ़ में भी शान से ह फहराया तिरंगा
देशभर में आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पूरी आन-बान और शान के साथ फहराया गया। वहीं बाराबंकी की तहसील सिरौलीगौसपुर के बाढ़ प्रभावित गांव तेलवारी के प्राथमिक विद्यालय में भी तिरंगा फहराया गया। यह इलाका बाढ़ से घिरा हुआ है और विद्यालयों में भी पानी पूरी तरह से भरा हुआ है।

village Telwari independence day celebration and tricolor hoisted in a school amidst the flood water

पानी में खड़े होकर राष्ट्रगान
इस विद्यालय में विषैले जीवों के तैर कर आने-जाने के करण यहां पालतू जानवर भी नहीं आते हैं। ऐसे में यहां ध्वजारोहण के लिए आना, विद्यालय में उपस्थित लोगों में देश के प्रति श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। तस्वीरों में खड़े होकर राष्ट्रगान का घोष करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप तिवारी में किसी विषैले जन्तु का भय भी नहीं दिखाई दे रहा है। अगर कुछ दिखाई दे रहा है तो सिर्फ देश प्रेम।

Recommended Video

    Independence Day: जज्बा देश प्रेम का! स्कूल में भरे बाढ़ के पानी के बीच शान से फहराया तिरंगा
    village Telwari independence day celebration and tricolor hoisted in a school amidst the flood water

    सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में
    बता दें कि लगातार हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सरयू नदी में पानी बढ़ने से बाराबंकी जिले के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस बाढ़ के चलते सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय तिलवारी इस समय पानी से लबालब भरा पड़ा है। बाढ़ के पानी को देखकर कोई भी विद्यालय तक जाना नहीं चाहता था।

    village Telwari independence day celebration and tricolor hoisted in a school amidst the flood water

    पानी के बीच फहराया तिरंगा
    आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश प्रेम की भावना से भरे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप तिवारी ने यहां पानी के बीच तिरंगा फहराया और अपने राष्ट्रधर्म को निभाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनूप तिवारी के साथ अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। सभी शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय के बाहर ही रोक दिया और ध्वजारोहण के बाद आकर उन्हें मिठाई वितरित की।

    village Telwari independence day celebration and tricolor hoisted in a school amidst the flood water

    डर नहीं है, देशप्रेम है
    विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप तिवारी ने बताया कि हम लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा है। स्वतंत्रता दिवस तो मनाना है। हर साल बाढ़ आती है, हर साल हम लोग विषम परिस्थितियों का सामना करते हैं। जो बच्चों की पढ़ाई और खान-पान को लेकर समस्याएं आती हैं, उन विषम परिस्थितियों का भी हम लोग सामना करते हैं। पानी में आने वाले विषैला कीड़े मकोड़ों को लेकर जब प्रधानाध्यापक अनूप तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसे तो विषैले कीड़ों से डर लगता है, लेकिन देशभक्ति के आगे यह डर कुछ भी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+