UP Assembly BY-Election Results 2019: बाराबंकी की जैदपुर सीट से सपा के गौरव रावत जीते, बीजेपी को लगा झटका

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे आने लगे है। इस कड़ी में बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है। जैदपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गौरव रावत ने बीजेपी के अम्बरीश रावत को करीब 4,165 वोटों से हरा दिया है। गौरव रावत को 78172 वोट मिले है, जबकि बीजेपी के उपेंद्र रावत को 74002 हजार वोट मिले।

up assembly by election results 2019 sp candidat gaurav rawat wins from zaidpur seat of barabanki

जैदपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने 2017 में बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट पर 30 हजार वोटों से जीती दर्ज कराई थी। लेकिन योगी सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद बीजेपी ने यह सीट गवा दी। इस सीट हुए उपचुनाव में सपा के गौरव रावत ने बीजेपी के अम्बरीश रावत को करीब पांच हजार वोटों से हराया।

जैदपुर उपचुनाव में कुल 222297 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जैदपुर सीट से सपा के गौरव रावत ने 4,165 वोटों से जीते। सपा प्रत्याशी को 78172 वोट हासिल हुए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के अंबरीष रावत को 74002 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के तनुज पुनिया को 43980 वोट मिले। चौथे नंबर पर बसपा के अखिलेश अंबेडकर को 18202 वोट हासिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+