यूपी चुनाव में महिलाओं को साधने के लिए खेत में बैठीं प्रियंका गांधी, कहा- राजनीति में आइए

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की। यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी महिला वोटबैंक को साधने की कोशिशों में जुटी हैं। बाराबंकी के तमरसेरपुर गांव में प्रियंका गांधी खेत में धान काट रही महिलाओं से मिलने पहुंचीं। वहीं खेत में महिलाओं के साथ बैठकर प्रियंका गांधी ने उनकी समस्याओं पर संवाद किया। महिलाओं ने प्रियंका गांधी से कहा कि फसल के भाव नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने जो सिलेंडर दिया है वो 1000 रु से ज्यादा का हो गया है इसलिए वो भरवा नहीं पा रही हैं।

Priyanka Gandhi tried to woo women to participate in UP election

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से बात करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने महिलाओं से कहा कि सरकार में होने का यह मतलब नहीं है कि किसानों को कुचल डालो। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे महिलाओं को बताया जिसमें पार्टी ने इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को स्कूटी देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनको राजनीति में भागीदारी करने को कहा। महिलाओं ने प्रियंका गांधी को गुड़ और मिठाई खिलाई। पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वो महिलाओं की समस्याओं को समझने आई हैं। ये महिलाएं इस बार सत्ता लेंगी और प्रदेश को बदलेंगी।

Priyanka Gandhi tried to woo women to participate in UP election

इसके बाद प्रियंका गांधी ने बाराबंकी में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने सभा में कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओं की चर्चा की। टिकटों में महिलाओं की चालीस प्रतिशत भागीदारी, इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 में गेहूं और 400 में गन्ना समेत अन्य प्रतिज्ञाओं के बारे में प्रियंका गांधी ने बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी जारी करेगी। कहा कि महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने पर कांग्रेस काम करेगी। उन्होंने प्रतिज्ञा यात्रा पर कहा कि पार्टी नेता प्रदेश में चार यात्रा पर निकलेंगे। तीन यात्रा की शुरुआत प्रियंका गांधी ने शनिवार को बाराबंकी में कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+