बाराबंकी पहुंचे कांग्रेस नेता ने भाजपा और मोदी पर साधा निशाना, कहा- देश का चौकीदार जासूस है
Barabanki News, (बाराबंकी)। भगवान हनुमान की जाति बताए जाने वाले विवाद पर बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हनुमान के जाति बताए जाने पर भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस विवाद में कांग्रेस और दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। पीएम पुनिया ने कहा कि, अभी तक चौकीदार चोर था लेकिन अब 'चौकीदार जासूस' भी बन गया है। पीएल पुनिया ने चौकीदार चोर है इसलिए कहा है, क्योंकि केंद्र सरकार के आदेश पर देश की 10 जांच एजेंसियां जनता के डाटा को कभी भी मांग सकती हैं। अगर मांगी गई जानकारी नहीं दी गई तो सजा भी हो सकती है।

बाराबंकी पहुंचे पीएल पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बीजेपी के तमाम मंत्री, सांसद और विधायक हनुमान जी की जाति को लेकर गलत बयानबाजी करने में जुटे हैं। पुनिया ने कहा कि हनुमानजी की जाति बताकर बीजेपी ठीक उसी तरह का काम कर रही है, जैसे रावण ने लंका में हनुमानजी के साथ किया था। इसलिए जैसे रावण की लंका को हनुमानजी ने जला दिया, ठीक उसी तरह ही हनुमान जी बीजेपी सरकार का भी हाल करेंगे।

वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि, कोई अपराधी हो तो बात समझ में आती है मगर सिर्फ एक आदेश से किसी के भी पीछे 10 एजेंसियां सूचनाएं लेने के लिए लगा दी जाए तो यह निजता के अधिकार का हनन है। यह और कहीं से आदेश नही है , किसी कोर्ट का आदेश नहीं है, कोई संविधान संशोधन नहीं है सिर्फ साहब का आदेश है उनका फरमान है। यह नरेन्द्र मोदी जासूसी कराने को मजबूर हैं, सिर्फ वही जासूसी करवा रहे हैं, यह चौकीदार जासूस है।

पीएल पुनिया ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में भगवान हनुमान को भी नहीं बख्शा जा रहा है। इस तरह से उनकी जाति को लेकर अनाब-शनाब टिप्पणी कर अपमानित किया जा रहा है, ये गलत है। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में खुद भगवान हनुमान ही भाजपा का नाश करेंगे। पीएल पुनिया ने कहा कि जिस तरह से रावण ने हनुमानजी का अपमान किया था, ठीक वही काम बीजेपी भी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications