बाराबंकी: पुलिस और वकीलों के बीच बवाल, पत्थरबाजी में कई घायल

Barabanki News, बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में पुलिस और वकीलों के बीच का बवाल इस हद तक बढ़ गया कि पूरे शहर में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वकील और उसके साले के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाकर बवाल काट रहे वकीलों ने पुलिस पर खूब पत्थरबाजी की।

Many injured in ruckus between police and advocates in Barabanki

वकीलों की तरफ से हो रही पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवान काफी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस वालों का सब्र जवाब दे गया और उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद वकीलों की भीड़ तितर-बितर हुई।

प्रदर्शन कर रहे वकील हिसाल ने बताया कि बीती रात बार के पदाधिकारी रह चुके मनोज श्रीवास्तव अपने साले के साथ लखनऊ से रामनगर जा रहे थे। तभी बस स्टेशन से कुछ दूरी पर रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनोज श्रीवास्तव ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज शिखा सिंह ने अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव और उनके साले के साथ अभद्रता और हाथापाई भी की।

प्रदर्शनकारी वकील ने बताया कि इसके बाद शिखा सिंह ने दोनों लोगों को ले जाकर कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। अधिवक्ता के साथ उनका जो साला था उसकी 2 दिन बाद शादी है। पुलिस के इसी व्यवहार के खिलाफ वकील प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी उन लोगों का गुस्सा शांत नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+