उन्नाव रेप पीड़िता का हवाला देकर छात्रा ने पूछ लिया ये सवाल, हड़बड़ा गए एएसपी!
बाराबंकी। बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत जिलेभर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रैलियां तो कहीं गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं को टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को बाराबंकी के आनंद भवन विद्यालय में आयोजित बालिका सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में एएसपी आरएस गौतम ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। एएसपी ने कहा कि बालिकाएं सजग रहें और अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो उसकी जानकारी तुरंत टोलफ्री नंबर पर दें। इतने में ही वहां बैठी एक छात्रा का डर छलक कर सामने आ गया।

छात्रा के सवाल पर हड़बड़ा गए एएसपी!
जिस समय एएसपी आरएस गौतम छात्राओं को बता रहे थे कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो तुरंत टोलफ्री नंबर पर जानकारी दें। उसी समय एक छात्रा उठी और एएसपी से सीधा सवाल दाग दिया। सवाल भी ऐसा जिसपर एएसपी आरएस गौतम भी हड़बड़ा गए। दरअसल, छात्रा ने कहा कि आपके कहने के मुताबिक अगर हमारे साथ कुछ गलत हुआ, तो हम टोल फ्री नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दें, लेकिन हम जिसकी शिकायत कर रहे हैं, अगर उसे इस बात का पता चल गया और उसने मेरा एक्सीडेंट करा दिया तो क्या होगा।

'पुलिस मेरी कैसे मदद करेगी'
छात्रा ने पूछा पुलिस मेरी कैसे मदद करेगी। क्योंकि उन्नाव में एक लड़की के साथ एक विधायक ने गलत काम किया और अब जब वह उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो उसका एक्सीडेंट करा दिया गया। जिससे अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

क्या बोले एएसपी
छात्रा के इस सवाल पर वहां आए एएसपी आरएस गौतम भी संशय में पड़ गए। उस छात्रा के सवाल का वैसे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बस उसे टोल फ्री नंबर पर फोन करने का हवाला ही देते रहे। उनका कहना था कि टोल फ्री नंबर पर फोन करने वाली हर शिकायतकर्ता की पूरी मदद की जाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications