Barabanki: 1994 में मरा था भैंसा, पुलिस 2023 में लेकर पहुंची गिरफ्तारी का वारंट, बुजुर्ग के छलके आंसू

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भारतीय न्याय पालिका की हालत को दर्शाता एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें बरेली न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बाराबंकी के रहने वाले 83 साल के रिटायर बस चालक अच्छन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। खास बात यह है कि ये वारंट 28 साल पहले हुए एक बस हादसे में भैंसे की मौत को लेकर जारी किया गया है।

29 साल पहले हुई घटना का अब आया वारंट
दरअसल, साल 1994 में अच्छन मियां (वर्त्तमान उम्र 83 साल) कैसरबाग डिपो की बस लेकर लखनऊ से बरेली और फरीदपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बस से एक भैंसे की टक्कर हो गई। जब तक ब्रेक लगाते तब तक हादसा हो चुका था। उस हादसे में भैंसे की मौत हो गई थी। जिसके बाद फरीदपुर थाने में दुर्घटना का केस दर्ज कर बस को छोड़ दिया गया था। अच्छन मियां रट हुए बताते है कि मामला खत्म हुआ या नहीं उन्हें कुछ भी पता नहीं चला।

Buffalo died 29 years ago in accident police arrived in 2023 with warrant against 83 year old man

वारंट देख रो पड़े 83 वर्षीय बुजुर्ग
वहीं जब वारंट लेकर बरेली पुलिस बाराबंकी में रह रहे बुजुर्ग अच्छन मियां के घर पहुंची तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। फरीदपुर थाने के एसआइ विजय पाल ने जब गिरफ्तारी का वारंट दिखाया तो लकवाग्रस्त बुजुर्ग बस चालक अच्छन मियां उनके सामने रोने और गिड़गिड़ाने लगे। बुजुर्ग की हालत को देखकर पुलिसकर्मी उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत होने की चेतावनी देकर चले गए।

Buffalo died 29 years ago in accident police arrived in 2023 with warrant against 83 year old man

20 पहले हुए थे रिटायर, करना पड़ेगा गिरफ्तार
बता दें कि अच्छन यूपी परिवहन विभाग में बस चालक के पद पर तैनात थे। उन्हें नौकरी से रिटायर हुए 20 साल बीत गए हैं। अब बुढ़ापे में लकवाग्रस्त होने की वजह से वो चलने-फिरने को भी मजबूर हैं। वे काफी ज्यादा बीमार रहते हैं। पुलिसकर्मियों ने उनकी दशा देख कहा कि कोर्ट में जाकर हाजिरी जरूर लगा दें। नहीं तो मजबूरन गिरफ्तार करना पड़ेगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां से वारंट हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+