BJP सांसद प्रियंका सिंह रावत टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोईं, पार्टी पर लगाया अनदेखी का आरोप

बाराबंकी। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) की तारीखों के ऐलान का साथ ही पार्टी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियो की घोषण कर दी है। साथ ही कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के टिकट भी काटे गए है। उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाराबंकी से सांसद प्रियंका रावत का टिकट कटा दिया। टिकट कटने का दर्द प्रियंका रावत अपने समर्थकों के सामने रोक नहीं पाई और फूट-फूटकर रो पड़ी। इस दौरान आक्रोशित समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की और चुनाव का बहिष्कार करने तक की धमकी दे डाली।

BJP MP Priyanka Singh Rawat cried after cutting the ticket

बाराबंकी सीट सुरक्षित सीट है। साल 2014 में इस सीट पर प्रियंका रावत ने जीत दर्ज कराई थी। लेकिन इस पार बीजेपी नेतृत्व ने मौजूदा सांसद प्रियंका रावत का टिकट काटकर बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट से विधायक उपेंद्र रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। जिससे दुखी प्रियंका रावत अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आईं, लेकिन पक्ष रखने से पहले ही उनकी आंखें डबडबा गईं। टिकट कटने पर भावुक बाराबंकी की मौजूदा सांसद प्रियंका सिंह रावत का कहना है कि पार्टी ने उनकी 5 साल की मेहनत को नजर अंदाज किया है।

BJP MP Priyanka Singh Rawat cried after cutting the ticket

प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दिन रात मेहनत की। लेकिन फिर भी उनका टिकट काट दिया गया। प्रियंका रावत के मुताबिक पार्टी की तरफ से उन्हें लगातार यह आश्वासन मिलता रहा कि टिकट उन्हें ही दिया जाएगा। लेकिन फिर भी ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर पार्टी ने दूसरे को टिकट थमा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+