बाराबंकी: टायर बदलते समय डबल डेकर बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत और कई घायल

बाराबंकी: टायर बदलते समय डबल डेकर बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत और कई घायल

बाराबंकी, 03 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो बस में सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं और गोवा मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

Barabanki Road Accident News: Four people lost their lives in bus-truck collision

यह हादसा बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शनिवार सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस का रास्ते में टायर पंचर हो गया। इस दौरान बस का ड्राइवर रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं और वह गोवा जा रहे थे। वहीं हादसे के जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। घायल यात्रियों के मुताबिक, वे सभी मजदूर हैं और काम के सिलसिले में नेपाल से गोवा जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय सभी लोग सो रहे थे।

एएसपी पूर्णेंदु सिंह के बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और छह को रेफर किया गया है, जबकि बाकी यात्रियों का यहीं इलाज किया जा रहा है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस में करीब 150 यात्री सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+