बाराबंकी: सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

बाराबंकी, 16 फरवरी: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है। यहां बुधवार 16 फरवरी की अल सुबह सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो मरने वाले एक ही परिवार के थे और गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले थे।

Barabanki News: Six people of the same family no more in a road accident

यह हादसा बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट कोतवाली के नारायणपुर गांव के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, नारायणपुर गांव के पास सड़क किनारे एक कंटेर खड़ा हुआ था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामसनेही घाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+