शर्मनाक: बेंगलुरू में महिला को कार में घसीटा और चार लोगों ने मिलकर लूटी अस्‍मत

बेंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला को कार में घसीटकर बंद कर लिया और दूर तक कार में गए और उसके साथ चारों ने गैंगरेप किया।

Bangalore

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार की रात एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाली महिला की चार युवकों ने पार्क से घसीटा और उसके बाद चलती कार में उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। महिला की हालत नाजुक है उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है हालांकि पुलिस चारों आरोपियों को धर-दबोचने में कामयाब हो गई है।

दरअसल, ये घटना तब हुई जब बीते रविवार को प्राइवेट फर्म में काम करने वाली एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बेंगलुरू के अति व्‍यक्‍स्‍त इलाके के कोरमंगला के नेशनल गेम विलेज (एनजीवी) में स्थित एक पार्क में बैठी हुई थी। उस समय रात के करीब 10 बज रहे थे। इसी दौरान पास में रहने वाले आरोपियों में से इन दोनों को पार्क में सिगरेट पीते हुए देखा तो उनसे पूछताछ करने के बहाने पहुंच गए और उनसे पूछा कि वे क्या कर रहे हैं। जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई।

इस कहासुनी के बाद उन्‍होंने लड़के को डरा-धमका कर वहां से भगा दिया और इसी दौरान आरोपी ने तीन अन्‍य साथियों को बुला लिया जो एक कार से आए और उस महिला को कार में खींच लिया और इसके बाद आरोपी उसे डोमलूर, एजीपुरा, होसुर रोड और शहर के बाहरी इलाके में कार चलाते हुए ले गएऔर उसके साथ चारों ने मिलकर गैंगरेप किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) सीके बाबा ने बताया कि पीडि़त महिला ने अपने बयान में बताया कि वह एक अपने पुरुष मिल के साथ थी और सिगरेट पी रही थी। इसका एक आरोपी ने विरोध किया कहासुनी हुई और उसके दोस्‍त को डरा कर भगा दिया और उसे कार में घसीट कर बंद कर लिया और इसके बाद उसे दूर तक ले गए और रात के लगभग 3.30 बजे गिरोह उसके घर के पास एक सड़क पर फेंक कर चले गए। अस्‍पताल में इलाज शुरू होने के बाद सोमवार को उस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय, श्रीधर, किरण और सतीश के रूप में की है, जिनकी उम्र 23 से 24 साल के बीच है। हालांकि महिला उन्हें नहीं जानती थी, जांच में पता चला कि उनके चेहरे से वह परिचित थी क्योंकि वे सभी एक ही इलाके में रहते थे। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (गैंगरेप), 376 (बलात्कार), 373 (अपहरण), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी बाबा ने कहा पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद हमने दो विशेष टीमों का गठन किया और नौ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+