पहले कार में मारी पति को गोली, फिर पीछा कर सड़क पर किए फायर
महिला ने पहले चलती कार में पास बैठे पति को तीन गोली मारी और फिर जब वो किसी तरह गाड़ी से उतर कर भागा को सड़क पर पीछा कर एक के बाद एक उस पर कई राउंड फायर किए.
बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी अमूमन कलप्ना भी नहीं की जा सकती। महिला ने पहले चलती कार में पास बैठे पति को तीन गोली मारी और फिर जब वो किसी तरह गाड़ी से उतर कर भागा को सड़क पर पीछा कर एक के बाद एक उस पर कई राउंड फायर किए। पति अस्पताल में है और मौत से संघर्ष कर रहा है।

शुक्रवार की शाम पति-पत्नी अपनी एसयूवी कार से तमिलनाडु के होसुर से वापस लौट रहे थे. रास्ते में लंच करने के लिए अनेकल के पास रुक गए। बेंगलुरु पहुंचने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. 48 वर्षीय हंसा ने तब 53 वर्षीय अपने पति साईंराम पर गोली चला दी. साईंराम गाड़ी छोड़कर भाग निकला और बचने के लिए एक बस में सवार हो गया।
हंसा ने कार से उसका पीछा किया और बस को ओवरटेक करके रुकवाया. हंसा ने बस में चढ़कर फिर से पति पर फायर किया। निशाना बनाया. बस में सवार लोगों ने किसी तरह हंसा को काबू किया और पुलिस को सूचना दे दी। दोनों में काफी दिनों से अनबन होने की बात सामने आई है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications