Video: भारी बारिश के बाद बैंगलुरू का हाल, लोग सड़कों पर पकड़ रहे हैं मछलियां
बैंगलुरू। बारिश ने दिल्ली और गुड़गांव जैसे हाईफाई शहरों की पोल खोलने के बाद आईटी सिटी बैंगलुरू की भी हालत खराब कर दी। बैंगलुरू में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव की समस्या आ गई है।

लोग सड़कों पर बोट से चलने को मजबूर है। घरों में पानी घुस चुका है तो वहीं लोग गलियों में मछलियां पकड़ते दिख रहे हैं। रात भर हुई बारिश के बाद बेंगलुरू में भयंकर ट्रैफिक जाम से लोगों को गुजरना पड़ा। बारिश ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पोल सबके सामने ला दी।
बैंगलुरू में बारिश के बाद सामने आई तस्वीरों ने चेन्नई की याद दिला दी है। पिछले साल भारी बारिश के कारण चेन्नई कई दिनों तक टापू बना रहा था। वहीं लोगों में डर बना हुआ है। बाढ़ के पानी के साथ सांप और दूसरे खतरनाक जीव भी सड़कों पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications