CM बोम्मई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बेंगलुरु में लगाया 'PayCM' का पोस्टर

बेंगलुरु, 21 सितंबर। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं, राज्य में कांग्रेस, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर भी हमलावर हो गई है। इसी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम PayCM है। राज्य की राजधानी बेंगलुरु की दीवारों पर सीएम बोम्मई के पोस्टर लगाए गए हैं।

CM Bommai

इस पोस्टर पर CM का चेहरा बना हुआ है और QR कोड भी लगा है। इस कोड को स्कैन करने पर एक वेबसाइट खुलती है। इस वेबसाइट का नाम '40% Commission Government' है। वेबसाइट पर प्रदेश की जनता, सरकार के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा सरकार को किसी भी काम या सरकारी टेंडर के लिए 40 प्रतिशत का कमीशन देना पड़ता है। साथ ही कांग्रेस ने राज्य सरकार पर ठेके देने और सरकारी नौकरियों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

पूर्व CM ने कांग्रेस को दी चुनौती
राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीते दिन सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वर्तमान में राज्य में'40 प्रतिशत वाली सरकार' है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि इस सरकार में भ्रष्टाचार खूब फल फूल रहा है। इसको लेकर उन्होंने CM को चुनौती देते हुए कहा कि वो जहां-कहें, मैं वहां इस मुद्दें पर उनसे बहस के लिए तैयार हूं।

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भाजपा के विरोध के बाद कांग्रेस की तरफ से इस पोस्टर को हटाया भी जाने लगा है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अभी तक पोस्टर हटना को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है। वहीं, इस पोस्टर को लेकर यूजर्स भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक विधान परिषद में पास हुआ धर्मांतरण विरोधी विधेयक, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+