ट्रांसजेंडरों के हित में कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, पहली बार होगी पुलिस सेवा में ट्रांसजेंडरों की भर्ती

कर्नाटक सरकार ने ट्रांसजेंडरों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार पहली बार राज्य पुलिस विभाग में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने जा रही है।

बेंगलुरु, 21 दिसंबर। कर्नाटक सरकार ने ट्रांसजेंडरों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार पहली बार राज्य पुलिस विभाग में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने जा रही है। उम्मीदवारों की भर्ती स्पेशल रिजर्व सबइंस्पेक्टर और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर के पदों पर की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती) द्वारा प्रकाशित एक अधिसूचना के अनुसार, 70 में से पांच पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर से 18 जनवरी तक जमा करा सकते हैं।

Karnataka Police

इसके अलावा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने भी अपराध अधिकारी के 206 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें से 3 पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी तक अपने आवेदन जमा करा सकते हैं।

ट्रांसजेंडरों का सहयोग करें संगठन
बता दें कि ट्रांसजेंडरों को 1 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कर्नाटक सिविल सेवा (सामान्य भर्ती) नियम, 1977 में जुलाई में संशोधन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती) अमृत पॉल ने कहा कि सरकार के आदेश के अनुसार हमने 5 पद ट्रांसजेंडरों के लिए स्थाई किये हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार 4 ट्रांसजेंडरों की भर्ती कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस में विशेष रिजर्व सब-इंस्पेक्टर के पद पर जबकि 1 ट्रांसजेंडर की भर्ती इंडिया रिजर्व बटालियन के लिए स्पेशल रिजर्व सब-इस्पेक्टर के पद पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन 10 देशों में अभी तक नहीं पहुंचा है कोरोना वायरस, जानिए उनके नाम और क्यों हैं कामयाब

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) नियम, 2020 के अनुसार ट्रांसजेंडरों को जिला मजिस्ट्रेट से एक प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। इस सर्टिफिकेट के बिना वो इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं, संगम नाम के एक एनजीओ ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और अन्य संगठनों से भी कोर्ट के आदेश का पालन करने का आग्रह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+