Shivamogga: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद फिर से दो लोगों पर शिवमोगा में हमला

Shivamogga: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने 2 लोगों पर हमला बोल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शिवमोगा जिले के सीगेहट्टी व भरमप्पा नगर रोड पर सोमवार की रात को 3 अज्ञात लोगों ने दो युवकों पर हमला बोल दिया। दो अलग-अलग जगहों पर हुई इस घटना के बाद तीन लोगों को पकड़ा गया है। शिवमोगा के एसपी ने बताया कि हमने डोडापेट थाना क्षेत्र से मार्केट फौजान, अजहर और फराज को पकड़ा है। इनके अलावा दो अन्य आरोपियों ने भी सीगपेट्टी में परवीन पर सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे कुछ टिप्पणी की थी। इन लोगों ने बाद में चौथे और पांचवे आरोपी को कहीं छोड़ा और भरमप्पा नगर रोड की ओर चले गए। यहां पर इन लोगों ने पत्थर फेके और प्रकाश पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

shivamogga

शिवमोगा के एसपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि इन लोगों का मकसद जवाबी कार्रवाई करना था, प्रवीण और प्रकाश ने कुछ दिन पहले मार्केट फौजान के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी। जिसके बाद इन लोगों ने यह हरकत की है। वहीं प्रकाश का कहना है कि जब तीन मुस्लिम लड़के हमारे पास आए और हमपर हमला किया तो हम किसी तरह से खुद को बचा सके, इन लोगों ने मुझपर हमला किया, पत्थर फेके, इन लोगों ने मुझे आरएसएस का गुंडा कहा और भी अपशब्द कहे। मैं किसी भी संगठन से जुड़ा नहीं हूं, ना ही मेरा इन लोगों से पहले का कोई मुद्दा है। ये लोग अचानक से मेरे पास आए और मुझपर हमला कर दिया।

वहीं इस पूरी घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने कहा कि शिवमोगा में दो छोटी घटनाएं हुई हैं, यह यहां की शांति को भंग करने के इरादे से किया गया। शिवमोगा पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी। हमारे पास इन लोगों के बारे में जानकारी है जो यहां की शांति को भंग करना चाहते हैं। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बता दें कि कर्नाटक के शिवमोगा में पिछले दिनों 26 साल के एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यहां पर धारा 144 को लागू कर दिया गया था। गृहमंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। पुलिस को इस मामले में सबूत मिले हैं और जल्द ही इस हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह शांति बनाए रखें। बता दें कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+