'बजरंगबली का मुद्दा उठाना, कांग्रेस की मूर्खता', वोट डालने पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना

karnataka election 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है।''

Nirmala Sitharaman

karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में सभी 224 सीटों पर वोटिंग हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मतदान करने के लिए बेंगलुरु के विजय नगर मतदान केंद्र पहुंची हैं। निर्मला सीतारमण ने अपने परिवार के साथ अपना वोट डाला।

इस दौरान निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर 'चुनाव में जीत के बाद बजरंग दल को बैन' करने की बात पर निशाना साधा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बजरंग दल-बजरंग बली विवाद पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, ''हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और बजरंगबली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं। बजरंग दल और बजरंगबली के मुद्दे का घोषणापत्र में जिक्र करना मूर्खता का एक उदाहरण है।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में अपना वोट डालने के बाद कहा, "महंगाई पर मैं जनता के साथ हूं। मैं कहती हूं कि हां, उन पर बोझ नहीं पड़ना चाहिए लेकिन विपक्ष को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बोलने से पहले उन्हें अपने कार्यकाल को देखना चाहिए।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है।''

वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीक शिवकुमार ने कहा, निर्मला सीतारमण इस राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, पहले उन्हें राज्य की मदद करने दें। एक बार भी उन्होंने राज्य की मदद नहीं की और उनके कार्यकाल में सभी लोग भुखमरी में हैं, मुझे लगता है कि वे अब तक की सबसे खराब वित्त मंत्री हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के बीच है। भाजपा का लक्ष्य कर्नाटक के 38 साल के पुराने भ्रम को तोड़ना है कि 1985 के बाद से कभी भी सत्ता में आने वाली पार्टी दोबारा चुनाव नहीं जीती है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवार होकर सत्ता में वापसी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+