यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के परिवार का बड़ा कदम, मेडिकल कॉलेज को दान करेंगे शरीर
बेंगलुरु, 20 मार्च: रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच युद्धग्रस्त देश के खारकीव शहर में गोलीबारी में मारे गए मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगोदरम का शव सोमवार 21 मार्च को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। ऐसे में छात्र के परिवार ने नवीन की बॉडी को एक मेडिकल कॉलेज को दान करने का फैसला किया है।
Recommended Video

नवीन के पिता शेखरप्पा ज्ञानगोदरम ने मीडिया को बताया कि 'मेरा बेटा चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देना चाहता था। अब हम केवल यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका शरीर अन्य छात्रों की मदद करें। अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद हम नवीन का शरीर दावणगेरे में एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर को दान कर देंगे।'
आपको बता दें कि नवीन जो यूक्रेन के खारकिव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर के स्टूडेंट थे, यूक्रेन में जारी गोलीबारी में मारे गए थे। घटना के अनुसार नवीन जब 1 मार्च को किराने का सामान खरीदने के लिए एक बंकर से बाहर निकले थे। जब उनको गोली लग थी। बंकर में शरण ले रहे नवीन सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर खाने का सामान लेने गए थे। नवीन के पार्थिव शरीर को शनिवार को वारसॉ से दुबई ले जाया गया है। इसके बाद सोमवार को तड़के 3 बजे एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।
इससे पहले 18 मार्च को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने एक ट्वीट में लिखा कि नवीन का शव बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 3 बजे पहुंचेगा। वहीं यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के छठें दिन भारतीय छात्र की मौत की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की थी और सरकार से नवीन का शव वापस लाने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications