Siddaramaiah Cabinet: नई सरकार में किस-किस को जिम्मेदारी? ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें List
20 मई को शपथ लेने वाली कर्नाटक सिद्धारमैया सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट। इस लिस्ट में सतीश जराकीहोली, लक्ष्मण सावधी, आरबी थिम्मापुरा जैसे कई नेताओं के नाम हैं।

कर्नाटक के सिद्धारमैया अगले मुख्यमंत्री होंगे। डिप्टी सीएम के तौर पर डीके शिवकुमार पद संभालेंगे। इसी के साथ बेंगलुरू से लेकर दिल्ली तक चला कांग्रेस में कई दिनों का मंथन गुरुवार (18 मई) को सीएम की घोषणा के साथ पूरा हुआ। 20 मई को सिद्धारमैया सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे।
कांग्रेस आलाकमान में चली लंबी जद्दोजदह के बाद सिद्धारमैया को सीएम और डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव तक डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी सभालेंगे। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने उनकी नाराजगी दूर करने के लिए अहम मंत्रालय देने का भी फैसला किया है।
ऐसे में अब कर्नाटक की नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। कैबिनेट को लेकर भी आलाकमान ने कुछ नामों पर सहमति जताई है। ऐसे में कर्नाटक की सिद्धारमैया कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है।
सिद्धारमैया कैबिनेट के संभावित नाम (विधानसभा के साथ)
- कलाबुरगी - प्रियांक खड़गे, अजय सिंह, शरण प्रकाश पाटिल
- बैंगलोर- केजे जॉर्ज/ रामलिंगा रेड्डी, हैरिस, एम. कृष्णप्पा, दिनेश गुंडुराव, जमीर अहमद खान
- मैसूर-एचसी महादेवप्पा/तनवीर सेठ चामराजनगर-पुत्तरंगशेट्टी
- कोडागु- एएस पोन्नाना
- बेंगलुरु देहात- के. मुनियप्पा
- उत्तर कन्नड़ - भीमन्ना नायक
- धारवाड़ - विनय कुलकर्णी, प्रसाद अभय/संतोष लाड
- चिक्कमगलुरु - टी.डी. राजेगौड़ा
- तुमकुर - डॉ. जी. परमेश्वर, एस.आर. श्रीनिवास, केएन राजन्ना
- दावणगेरे - शमनूर शिवशंकरप्पा / एसएस मल्लिकार्जुन
- शिमोगा - मधु बंगारप्पा, बीके संगमेश
- बेलगाम - लक्ष्मण सावधी, लक्ष्मी हेब्बलकर, सतीश जराकीहोली
- बागलकोट - आरबी थिम्मापुरा
- बीजापुर - एम.बी. पाटिल, शिवानंद पाटिल, यशवंत रायगौड़ा पाटिल
- दिल्ली विशेष प्रतिनिधि: पीएम. नरेंद्र स्वामी
- मंगलुरु- यूटी खादर
- कोप्पल - राघवेंद्र हितनाल, बसवराज रायरेड्डी
- गदग - एच.के. पाटिल
- चिक्काबल्लापुर - सुब्बारेड्डी
- कोलार- रूप शशिधर/नारायण स्वामी
- रायचूर - बासनगौड़ा थुरुविहला/हंपानागौड़ा बथेरली
- यादगिरी - शरणप्पा दर्शनपुर
- बेल्लारी - तुकाराम, नागेंद्र
- चित्रदुर्ग - रघुमूर्ति
- मांड्या-एन चेलुवाराय स्वामी
- हावेरी - रुद्रप्पा लमानी
- बीदर - रहीम खान, ईश्वर खंड्रे
- दिल्ली विशेष प्रतिनिधि: पीएम. नरेंद्र स्वामी
- मंगलुरु- यूटी खादर
कर्नाटक के नए सीएम के फैसले को लेकर कई दिनों तक सस्पेंस का दौर चला। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही नेताओं ने सीएम की कुर्सी के लिए अपना-अपना दावा ठोंका था। आपको बता दें कि 13 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस कुल 224 सीटों में 135 पर शानजार जीत दर्ज करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications