Bengaluru Rains: बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से लोग तंग, 5 दिनों के लिए जारी हुआ Yellow Alert
Bengaluru Rains: बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से हालात खराब ना हो इसलिए BBMP अभी से ही काम में जुट गया है जिससे पिछले साल जैसी घटना दोबारा ना हो।

Bengaluru Rains: भारी बारिश से केवल उत्तर भारत ही त्रस्त नहीं है बल्कि इस वक्त साउथ जोन भी बेमौसम बरसात से परेशान चल रहा है। केरल में जहां इस वक्त Pre-Monsoon गतिविधियां चल रही हैं वहीं कर्नाटक और आंध्रा में भी इसका असर दिख रहा है तो वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बेंगलुरु में भी भारी बारिश का सिलसिला चालू है।
मंगलवार को हुई भारी बारिश, लोग परेशान
मंगलवार को कर्नाटक की राजधानी में मूसलाधार वर्षा हुई है। कल यहां दोपहर बाद एकदम से मौसम ने पलटी खाई और फिर जो बारिश शुरू हुई वो देर रात जाकर ही थमी। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलीं और बिजली भी कड़की।
5 दिनों के लिए जारी हुआ Yellow Alert
लगातार हो रही बारिश से लोगों को आने -जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश की रफ्तार भी काफी तेज थी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बेंगलुरु में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर यूं ही जारी रहेगा और इसी वजह से यहां उसने Yellow Alert जारी किया हुआ है। तो वहीं शहर के कुछ इलाकों में बारिश के कारण बिजली गुल होने के भी आसार हैं।
बेंगलुरु में पिछले साल हुए थे बारिश से हालात खराब
गौरतलब है कि अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर बेंगलुरु पिछले साल से बारिश के कारण काफी चर्चा में रहा है। पिछले साल तो यहां बाढ़ आ गई थी और कुछ स्थानों पर तो बोट चलने लगी थी। ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसलिए कर्नाटक की नई नवेली सरकार अभी से ही एक्टिव हो गई है।
उपमुख्यमंत्री डीकेशिवकुमार ने दिए निर्देश
सोमवार को ही कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और बेंगलुरु के विकास मंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों से इस बारे में मीटिंग की थी और उन्हें इस बारे में सभी सक्रियता बरतने की हिदायत दी थी।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
मालूम हो कि मौसम विभाग ने कर्नाटक के अलावा केरल और अंडमान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
जबकि दिल्ली , गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। जबकि एमपी, बिहार, झारखंड , ओडिशा और बंगाल में भी हल्की और बूंदाबादी की संभावना बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications