Karnataka Voting में ऑटो ड्राइव फिर कांग्रेस के शिवकुमार बोले- 'अपने दम पर बनाएंगे सरकार', गठबंधन नहीं
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस चीफ शिवकुमार ने कहा कि जेडीएस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम है।

Karnataka Voting: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में खुद सवारी ऑटो ड्राइव कर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के शिवकुमार ने गठबंधन को लेकर उठ रही आवाज को सिरे से खारिज कर दिया हैं। उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने की उम्मीद जताई है।
मतदान के एक दिन पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी पूर्ण बहुमत के जरुरी 130 से 150 सीटें मिलने का दावा कर चुके है। कनकपुर सीट से 7 बार के विधायक रह चुके शिवकुमार की जीत को लेकर उनकी पत्नी उषा भी आश्वश्त है।
मतदान केंद्र तक खुद ऑटो ड्राइव कर पहुंचे शिवकुमार का यह अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी ड्राइविंग सीट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी उषा को बैठाया। ऑटो चलाकर मतदान केंद्र तक जाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वोट डालने के बाद शिवकुमार बोले कि कर्नाटक में महंगाई, भ्रष्टाचार, सुशासन और विकास का मुद्दा है। उनकी पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है, लिहाजा जनता दल सेक्युलर या जद (एस) के साथ सरकार बनाने का कोई सवाल नहीं उठता।
कर्नाटक इलेक्शन वोटिंग के एक दिन पहले गैस सिलेंडर की पूजा-आरती भी चर्चा का विषय बनी है। सिलेंडर को सियासी सिंबल के तौर पर नेता अपने बयानों में उपयोग करते नजर आए। शिवकुमार ने आम लोगों से गैस सिलेंडर देखकर वोट देने की अपील भी की।
कर्नाटक में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए 113 सीट जरुरी है। 224 सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार चुनाव मैदान है। साल 2018 में शिवकुमार ने जनता दल सेक्युलर-जद एस के उम्मीदवार को 79,909 वोटों के अंतर हराया था। अब देखना है कि नतीजे वाले दिन ऊंट किस करवट बैठता है। हाल फिलहाल उनकी पार्टी बेहद कॉन्फिडेंट है कि जनादेश उनके पक्ष में ही आएगा। कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications