क्या Karnataka New CM Congress के लिए परेशानी का सबब? खड़गे बोले- पार्टी के लिए अच्छी समस्या
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ये सवाल अहम है, लेकिन ऐसी परेशानी कांग्रेस के लिए अच्छी है।

Karnataka New CM Congress पार्टी के लिए बड़ा सवाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 135 सीटें जीतने वाली पार्टी को वेटरन नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया या कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार जैसे दिग्गजों के बीच चुनाव करना है।
खड़गे करेंगे अंतिम फैसला
कर्नाटक में कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री कौन? इस सवाल पर माथापच्ची के बीच कर्नाटक से आने वाले वयोवृद्ध नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर सभी की नजरें हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खड़गे कांग्रेस पार्टी प्रमुख हैं और फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया है।
संडे नाइट कर्नाटक के लिए बेहद अहम
गौरतलब है कि कर्नाटक के विधायकों की राय जानने के लिए तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इन्हें विधायकों की राय के बारे में कांग्रेस आलाकमान को रविवार रात को बताया जाएगा। नाम का ऐलान सोमवार को होगा।
डीके शिवकुमार की इमेज
डीके शिवकुमार के बारे में कर्नाटक की सियासत फॉलो करने वाले पत्रकारों ने ऑफ दी रिकॉर्ड ये बात कही है कि डीके सीएम न बनने तक दाढ़ी शेव न कराने की बात कह चुके हैं। उन्हें एक मजबूत नेता के तौर पर देखा जा रहा है।
पूर्व CM का नाम रेस में आगे क्यों
सिद्धारमैया क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनका नाम रेस में तुलनात्मक रूप से आगे बताया जा रहा है। मास लीडर की इमेज वाले सिद्धारमैया को सभी समुदायों को एक साथ रखने में माहिर माना जाता है।
डीके की दावेदारी की राह में रोड़े
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार की दावेदारी थोड़ी मुश्किल भरी इसलिए भी हो सकती है क्योंकि उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या केंद्रीय एजेंसियों की जांच लंबित है, ऐसे में उनका सीएम बनना और निकट भविष्य में कार्रवाई कांग्रेस की किरकिरी करा सकती है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ से सबक का समय
इससे पहले कांग्रेस की कथित अंतर्कलह राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंहदेव जैसी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ चुकी हैं।
खड़गे के बेटे ने कहा, यह अच्छी समस्या है
तमाम अटकलों के बीच कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल पर कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने कहा, "यह एक कठिन विकल्प होने जा रहा है क्योंकि लोगों ने अलग-अलग क्षमताओं में काम किया है, लेकिन यह एक अच्छी समस्या है।"
VIDEO | "It is going to be a tough choice as people have worked in different capacities, but it is a good problem to have," says Congress leader Priyank Kharge in response to media queries on who will be the next CM. #KarnatakaResultsWithPTI pic.twitter.com/691IwtdYHj
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2023
बुजुर्ग पूर्व CM या 60 साल के कांग्रेस अध्यक्ष. मुहर किस नाम पर?
224 विधानसभा वाले प्रदेश कर्नाटक में 135 सीटें जीतकर सरकार में वापसी करने वाली कांग्रेस कथित अंतर्विरोध से जूझ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री 75 साल के सिद्धारमैया बनेंगे या 60 साल के डीके शिवकुमार इस पर औपचारिक ऐलान काफी दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications