कर्नाटक सरकार के मंत्री ने की घोषणा, कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार का मुआवजा
बेंगलुरु, मई 16। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण की वजह से मरने वाले मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। कई राज्यों में ये देखा जा रहा है कि जिन लोगों कोरोना की वजह से अपनों को खो दिया है, उनकी मदद के लिए राज्य सरकार आगे आई है। इसी कड़ी में कर्नाटक सरकार के मंत्री बीसी ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना से मरने वालों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Recommended Video
50 हजार मुआवजा देने की घोषणा
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसी ठाकुर ने घोषणा की है कि हिरेकेरुर निर्वाचन क्षेत्र में जिन परिवारों में किसी की कोरोना से मृत्यु हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। रविवार को किए गए इस ऐलान में मंत्री ने पचास हजार रुपये का मुआवजा देने की बात कही है।
दिल्ली और मध्य प्रदेश सरकार ने भी किया है ऐसा ही वादा
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी इसी तरह की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, 'ऐसे कई बच्चे जिनके माता पिता दोनो चल बसे, उन बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।' इसके अलावा जिन बुजुर्गों ने अपने घर के युवाओं को खो दिया उनका ख्याल दिल्ली सरकार रखेगी। खासकर उन परिवारों की देखभाल दिल्ली सरकार करेगी, जिनके घर से कमानेवाले इकलौते सदस्य की मृत्यु कोरोना की चपेट में आने से हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घोषणा की थी कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। उनके लिए मुफ्त शिक्षा और ऐसे परिवारों के लिए मुफ्त राशन की भी व्यवस्था की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications