आखिर क्या है मसाला डोसा का मामला? जिसे लेकर तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस को दिया चैलेंज

बेंगलुरु, 12 सितंबर। कर्नाटक में मसाला डोसा पर राजनीति जारी है। दरअसल, शनिवार को कांग्रेस ने बेंगलुरु में एक प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान कांग्रेस ने कहा था कि पार्टी की तरफ से भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या के घर मसाला डोसा पार्सल से भेज दिया गया है। लेकिन अब इसको लेकर तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस की तरफ से उनके घर डोसा नहीं भेजा गया है। एक पार्टी जो समय पर डोसा नहीं भेज सकती है, वह कभी क्या अपना वायदा पूरा करेगी।

Tejaswi surya dosa politics

ये भी पढ़ें- Karnataka Flood Updates: कर्नाटक में JCB मशीन से पुल पार करते दिखे स्कूली बच्चे, Helpline number जारी

तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर कांग्रेस पर कसा तंज

तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर कांग्रेस पर कसा तंज

तेजस्वी सूर्या ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने कल एक प्रेस वार्ता की और घोषणा की कि उन्होंने मेरे घर मसाला डोसा पार्सल भेज दिया है। लेकिन 24 घंटे बाद बावजूद भी मुझे यह पार्सल नहीं मिला है। सूर्या ने कहा कि कांग्रेस वालों ने डोसा भेजने में भी स्कैम किया है। जब कांग्रेस समय पर डोसा नहीं पहुंचा सकती है तो सुशासन का सपना क्यों दिखाती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसलिए डोसा भेजने का किया था वायदा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसलिए डोसा भेजने का किया था वायदा

बेंगलुरु में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसी बीच भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या मसाला डोसा की समीक्षा के लिए एक होटल में पहुंच गए थे। इसको लेकर तेजस्वी की सोशल मीडिया पर काफी अलोचना हुई थी, जिसके बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था कि वे शहर के लोकप्रिय रेस्तरां से तेजस्वी सूर्या को 10 अलग-अलग डोसे भेज रहे हैं। साथ ही विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि लोग बाढ़ से परेशान हैं और तेजस्वी सूर्या उनकी मदद करने की बजाय डोसा खाने के लिए एक बड़े होटल में गए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने शेयर किया था वीडियो

कांग्रेस प्रवक्ता ने शेयर किया था वीडियो

तेजस्वी सूर्या का यह वीडियो कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या बल्लाल द्वारा साझा किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। क्लिप में तेजस्वी को यह कहते हुए सुना गया था कि इंस्टाग्राम रील्स में एक को देखने के बाद, मैं यहां पद्मनाभनगर में इस 'बेने मसाला डोसा' को आजमाने के लिए आया हूं। मुझे यह डोसा बहुत पसंद है और मेरा यह भी सुझाव है कि आप सभी इनका उप्पिट्टू (उपमा) भी ट्राई करें। मुझे यकीन है कि आप सभी को भी यह पसंद आएगा। इस वीडियो को लेकर दावा किया गया था कि यह 5 सितंबर को शूट किया गया था, जब बेंगलुरू के कुछ हिस्से भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे थे।

कौन हैं तेजस्वी सूर्या

कौन हैं तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या, बेंगलुरु दक्षिण सीट से भाजपा सांसद हैं। वह 29 साल की उम्र में लोकसभा चुनावों में जीतने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी सूर्या वकालत करते थे। उन्होंने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ा। तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु इंस्‍टीट्यूट ऑफ लीगल स्‍टडीज़ से एलएलबी किया है। छात्र जीवन से ही वह AVBP में संक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+