कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीन उम्मीदवारों की लिस्ट, जगदीश शेट्टार को बनाया प्रत्याशी
Karnataka Legislative Council by election, Karnataka by election, Karnataka Congress candidates list,कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव, कर्नाटक उपचुनाव, कर्नाटक कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची,
Karnataka By Elections: कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों पर 30 जून को उपचुनाव होंगे, जिसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी कर दी है।
कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामाकनूर और एन.एस. बोसेराजू को उम्मीदवार बनाया है।

BJP छोड़कर आए जगदीश शेट्टार को तोहफा
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसे पार्टी की तरफ से उनके लिए तोहफा भी कहा जा सकता है। शेट्टार विधानसभा चुनाव हार गए थे।
इस वजह से हो रहे चुनाव
विधान परिषद की यह तीन सीटें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं। बता दे कि बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी के इस्तीफों के बाद विधान परिषद के उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
सिर्फ एक ही सदस्य जीत पाया चुनाव
मालूम हो कि तीनों नेताओं में से सिर्फ कांग्रेस के लक्ष्मण सावदी की विधानसभा चुनाव जीते सके, जबकि पार्टी उम्मीदवार चिंचनसुर और राकांपा नेता आर शंकर को हार का सामना करना पड़ा।
30 जून को वोटिंग, शाम तक नतीजे
उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जून है। जिसके बाद उसकी जांच 21 जून को होगी, फिर नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 जून है। विधान परिषद उपचुनाव के लिए 30 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी और फिर शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी, इसमें विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications