Karnataka Election 2023: 'गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें', रामनगर में बोले कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें।

DK Shivakumar

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधावर 10 मई को 224 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने रामनगर में वोट डालने के जनता से अपील करते हुए कहा, 'गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें।'

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 10 मई को श्री केनकेरम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं।'

उन्होंने कहा कि इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें।' इस दौरान बोलते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने अपने सभी नेताओं को बूथ के बाहर गैस सिलेंडर रखने की सलाह दी है।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: DK ShivKumar का बड़ा दावा, Congress जीतेगी 141 सीट | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि आज मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है और वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वे एक प्रगतिशील, वैश्विक और विकसित कर्नाटक के लिए मतदान करेंगे। मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे और कांग्रेस को 141 सीटें देंगे।

    इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि मुझे 200% विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के पास 141 सीटें होंगी। हम पूर्ण बहुमत जीतेंगे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि निर्मला सीतारमण इस राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार भी उन्होंने राज्य की मदद नहीं की।

    कहा कि उनके कार्यकाल में सभी लोग भुखमरी में हैं, मुझे लगता है कि वे अब तक की सबसे खराब वित्त मंत्री हैं। वहीं, डीके शिवकुमार के बयान र कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+