Karnataka chunav: भाजपा सरकार को बदलना चाहते हैं लोग, जानिए खड़गे ने कितनी सीटों पर जीतने का किया दावा
कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए।

Karnataka chunav: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग बुधवार 10 मई की सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) पूर्ण बहुमत के साथ जीतने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता अब सरकार बदलना चाहती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में बोलते हुए कहा, 'लोग इस (बीजेपी) सरकार को बदलना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान दावा किया कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी। बताया कि "मैं पिछले 55 सालों से उस पोलिंग बूथ पर मतदान कर रहा हूं. लोगों के उत्साह को देखकर मुझे लगता है कि मेरी पार्टी सत्ता में आएगी और हम बहुमत से जीतेंगे।"
Recommended Video

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने वरुणा के पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक के लोगों के रुझान को देखकर लगता है कि कांग्रेस 130-150 सीटें जीतेगी। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। वहीं, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने हुबली-धारवाड़ के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
उन्होंने कहा, "भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है...मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।"
इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी उम्मीदवार डीके शिवकुमार कहा, 'पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं।'
उन्होंने कहा कि इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें।' इस दौरान बोलते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने अपने सभी नेताओं को बूथ के बाहर गैस सिलेंडर रखने की सलाह दी है।
इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि मुझे 200% विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के पास 141 सीटें होंगी। हम पूर्ण बहुमत जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications