Karnataka election 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे ने रणदीप सुरजेवाला को खिलाई जीत की मिठाई, एक-दूसरे को दी बधाई
Karnataka election में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद अब जीत की मिठाई खाने और खिलाने का दौर भी शुरू हो चुका है, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को जीत की मिठाई खिलाई.

Recommended Video

Karnataka assembly election 2023 के नतीजे अब लगभग स्पष्ट होते नजर आ रहे हैं, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारते हुए बंपर बढ़त हासिल की है. वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद अब जीत की मिठाई खाने और खिलाने का दौर भी शुरू हो चुका है, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को जीत की मिठाई खिलाई, इस दौरान सभी नेताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी है। वहीं कांग्रेस को मिली बंपर बढ़त के बाद अब जीत का जश्न भी शुरू हो गया है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से जीत के जश्न की तस्वीरें निकलकर सामने आ रही हैं. उधर, कर्नाटक में मिली बढ़त के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
कांग्रेस ने बनाई बढ़त
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद मतगणना का सिलसिला जारी है, जिसमें सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। कर्नाटक में करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार से जुड़े मुद्दे भी हावी होते दिखाई दिए थे। बहरहाल, अब फाइनल नतीजों के बाद यह तय हो जाएगा कि आखिर कर्नाटक की जनता ने किसे सत्ता सौंपी है।
रुझानों में कांग्रेस निकली आगे
कर्नाटक में सामने आए रुझानों में कांग्रेस लगभग 132 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं बीजेपी 66 सीटों पर आगे है। उधर, जेडीएस ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, तो वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। कर्नाटक में करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार से जुड़े मुद्दे भी हावी होते दिखाई दिए थे। इसी के साथ बजरंग दल और अन्य मुद्दों के बीच कर्नाटक का यह चुनाव रोचक होता नजर आ रहा था।
ये भी पढ़े- Karnataka election 2023 results पर Digvijay Singh बोले- दक्षिण भारत में BJP का सफाया हो गया












Click it and Unblock the Notifications