'एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए', कहने वाले एस ईश्वरप्पा अब बोले- 'राष्ट्रवादी मुसलमान और ईसाई हमारे साथ'
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा का बड़ा बयान सामने आया है।केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि "राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और हिंदुत्ववादी सभी बीजेपी को वोट दे रहे हैं।

कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा का बड़ा बयान सामने आया है। केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया है कि "राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और हिंदुत्ववादी सभी बीजेपी को वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को 140 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
#WATCH | Senior Karnataka BJP leader KS Eshwarappa says, "Nationalist Muslims, nationalist Christians and Hinudutvawadis are all voting for BJP. We will get more than 140 seats in Karnataka."#KarnatakaElection pic.twitter.com/guUEKF88BR
— ANI (@ANI) May 10, 2023
बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान देकर चुनावी सरगर्मी को बढ़ा दिया था। शिवमोग्गा के विनोबा नगर में आयोजित सभा के दौरान केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि बीजेपी को मुसलमानों की एक भी वोट की जरूरत नहीं है। लेकिन राष्ट्रवादी मुस्लिम भगवा पार्टी को वोट देंगे। जिस दौरान उन्होंने ये बयान दिया उस समय बीजेपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी वहां मौजूद थे। केएस ईश्वरप्पा खुद इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं।
भाजपा को 140 से ज्यादा सीटें मिलेंगी
मतदान के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने एक बयान में कहा है कि "राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और हिंदुत्ववादी सभी बीजेपी को वोट दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि चुनाव में भाजपा को 140 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications