दलित लड़के से बहन ने की थी शादी, भाइयों ने दोनों को दी खौफनाक मौत

कर्नाटक। कर्नाटक राज्य के गजेन्द्रगढ़ जिले के लक्कलाकट्टी गांव में अंतरजातीय विवाह को लेकर भाइयों ने बहन और जीजा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवती के दलित युवक से शादी करने पर उसको और उसके पति को पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घर वाले शादी के खिलाफ थे

घर वाले शादी के खिलाफ थे

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बता दें कि मृतक दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। जिले के एसपी श्रीनाथ जोशी ने बताया कि लंबानी समुदाय की युवती गंगम्मा ने तीन वर्ष पूर्व दलित युवक रमेश मादार से विवाह किया था। युवती के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। कई बार इसका विरोध भी किया गया।

पत्थर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

पत्थर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

युवती के भाई उसके पति पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहे थे। इस बीच युवती ने दो बच्चों को जन्म भी दिया। जब युवक ने भाइयों की बात नहीं मानी तो उन्होंने पत्थर से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों का नाम शिवप्पा, रवि और रमेश राठौड़ है। बता दें कि इससे पहले भी अंतरजातीय विवाह के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

इससे पहले भी हो चुकी है हत्या

इससे पहले भी हो चुकी है हत्या

प्रदेश के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रह रहे हरीश नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। नायका जाति से ताल्लुक रखने वाले हरीश ने दूसरी जाति की अपनी दोस्त मीनाक्षी से शादी की थी। इसके बाद भाइयों ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+