'नोटबंदी के बाद भी 'नकदी राजा' ,किससे पूछें कि क्या हुआ? कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग के इस आंकड़े पर कसा तंज
karnataka assembly election 2023: चुनाव आयोग ने एक रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में अब तक कुल 375 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती दर्ज की गई है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब तक कुल 375 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 288 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। अब इस रिपोर्ट को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने 'नोटबंदी से जोड़ते हुए भाजपा पर तंज कसा है।
कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा, ''ECI: आदर्श आचार संहिता के बाद कर्नाटक में 4.5 गुना अधिक नकदी बरामद हुई है। 2018 में 83.83 करोड़ रुपये और 2023 में 373.61 करोड़ रुपये।.... कुछ तो विकास हुआ है। मैंने सोचा था कि डिमोनेटाइजेशन (नोटबंदी) के बाद नकदी राजा नहीं होगी! लेकिन किससे पूछें कि क्या हुआ?''
चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कड़ी निगरानी लिए राज्य में 146 व्यय पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। "2018 में विधानसभा चुनाव की तुलना में राज्य में रिकॉर्ड की गई जब्ती में 4.5 गुना की साल 2023 में बढ़ोतरी हुई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में अब तक क्या-क्या बरामद हुआ?
-147.46 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है
-83.66 करोड़ रुपये की शराब जब्त की गई है
-23.67 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है
-96.60 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं जब्त की गई हैं
-24.21 करोड़ रुपए की मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं












Click it and Unblock the Notifications