1 सितंबर से बेंगलुरू के नए टर्मिनल 2 एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट भरेगी उड़ान: रिपोर्ट

बेंगलुरू के Kempegowda International Airport में नवनिर्मित टर्मिनल 2 पर अभी केवल डोमेस्टिक फ्लाइट का आवागमन हो रहा है, जल्‍द ही इस टर्मिलन 2 के जरिए इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भरेंंगी।

 Kempegowda International Airport

बेंगलुरू के Kempegowda International Airport पर कुछ समय पहले करोड़ों की लागत लगाकर टर्मिनल टू का निर्माण हुआ है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 में किया था। बेहद खूबसूरत बने एयरपोर्ट के टर्मिनल टू से 1 सितंबर को अंतराष्‍ट्रीय फ्लाइट का आवागमन शुरू कर दिय जाएगा। बेहद आकर्षक दिखने वाले टर्मिनल 2 के निर्माण के बाद इससे अभी तक केवल डोमेस्टिक एयरलाइन्‍सों को ही संभाल रहा था।

 Kempegowda International Airport

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के सीईओ हरि मारार ने बताया कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल 2 इंटनरनेशनल यात्रा को पूरी तरह से संभालेगा।

वहीं एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल टू 1 सितंबर से डोमेस्टिक यात्रियों को संभालेगा। 31 अगस्त से पूरे अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक को टर्मिनल 2 की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

उन्‍होंने ये भी बताया कि एयरपोर्ट के कर्मचारियों को ट्रेंड किया जा रहा है और उनको टर्मिनल टू पर ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ट्रांसफर किया जा रहा है।

याद रहे पीएम मोदी ने नवंबर में 13, 000 करोड़ की लागत से बने टर्मिनल टू का उद्घाटन किया था। 2.5 लाख वर्ग मीटर में ये टर्मिनल टू है। नए टर्मिनल के पहले चरण में सालाना 25 मिलियन यात्रियों की सेवा की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+