RBI के ऐलान के बाद बेंगलुरू के रेस्टोरेंट, शराब की दुकानों पर बढ़ी 2000 रुपए की नोट की आमद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने का फैसला लिया है। आरबीआई के ऐलान के बाद बेंगलुरू में शराब की दुकानों, रेस्टोरेंट आदि में इन नोट की आमद काफी बढ़ गई है।

2000 Rupees Currency: जिस तरह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है उसके बाद बेंगलुरू में रेस्टोरेंट, शराब की दुकानों और बेकरी में अचानक से 2000 रुपए की आमद बढ़ गई है।
पहले जहां 2000 रुपए के नोट कभी मुश्किल से ही देखने को मिलते थे, वहां अब आरबीआई के फैसले के बाद बड़ी संख्या में लोग 2000 के नोट को लेकर यहां पहुंच रहे हैं।
कोरमंगला स्थित एक बड़ी शराब की दुकान जोकि फोरम मॉल के पास है, वहां पर अचानक से 19 मई को 2000 रुपए लेकर आने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।
स्टोर के मैनेजर का कहना है कि हमने इससे पहले नहीं देखा था कि लोग 2000 रुपए के नोट लेकर यहां आ रहे हो। जिन बोतलों की कीमत 1500 रुपए है, उसके लिए लोग 2000 रुपए की नोट दे रहे हैं और हम उसे स्वीकार कर रहे हैं।
स्पेंसर रोड पर बेंगलुरू की सबसे पुरानी बेकरी की दुकान की बात करें, जो शराब और अन्य चीजों की भी बिक्री करती है, यहां पर भी 2000 रुपए के नोट की आमद बढ़ी है।
यहां के मैनेजर ने बताया कि हमे सामान्य तौर पर 10-15 दो हजार रुपए के नोट हर रोज प्राप्त होते थे। लेकिन 19 मई के बाद इसकी संख्या 25 हो गई है। फिलहाल हम इन नोट को स्वीकार कर रहे हैं,हमे संभावना है कि और भी लोग 2000 रुपए के नोट लेकर आएंगे।
सीबीडी इलाके में जहां पर यूरोपियन और एशियन फूड विदेशी ग्राहकों के लिए परोसा जाता है, वहां पर भी लोग 2000 रुपए की नोट लेकर पहुंच रहे हैं। एक रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हम अपने रेगुलर कस्टमर से 2000 रुपए के नोट ले रहे हैं।
हमसे कहा गया है कि इससे इतर लोगों से 2000 के नोट ना लिया जाए। क्योंकि हमे इसे बदलने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लेकिन यह सच है कि लोग 2000 के नोट से छुटकारा पाना चाहते हैं, यह स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications