कर्नाटक: बेंगलुरु में भीषण कार हादसा, DMK विधायक के बहू-बेटे समेत 7 की मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक में राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में भयंकर कार दुर्घटना हुई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में होसुर (तमिलनाडु) के डीएमके विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू, करुणा सागर व बिंदु शामिल हैं। खुद विधायक ने हादसे के बारे में पुष्टि की। इलाके के अडुगोडी पुलिस स्टेशन की ओर से बताया गया कि, हादसा आज तड़के हुआ। दुर्घटना के शिकार दंपति ऑडी कार में सवार थे। उनके साथ बच्चे भी थे।
Recommended Video

हादसे के बाद लगी भीषण आग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि, होसुर (तमिलनाडु) के डीएमके विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू जो कि ऑडी कार में यात्रा कर रहे थे, उनकी कार एक स्ट्रीट लाइट पोल से टकराई थी। जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा, "हादसे के बाद आग लग गई थी। जिससे सवारियां बुरी तरह झुलस गईं। यह हादसा मंगलवार तड़के बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में हुआ।"

कार के उड़े परखच्चे
दुर्घटनास्थल पर पुलिसकर्मी जांच-पड़ताल करने पहुंचे तो उन्हें वहां कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। कार के परखच्चे उड़ गए थे और आग से कलपुर्जे भी जल गए। वहीं, पास में एक स्ट्रीट लाइट पोल भी दिख रहा है। माना जा रहा है कि, हादसा इसी स्ट्रीट लाइट पोल से टकराने पर हुआ है। बहरहाल, तमिलनाडु के विधायक ने अपने सगे-संबंधियों की मौत की पुष्टि की है, जो कि रात में आॅडी कार से सफर कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications