कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में नमाज अदा कर रहे छात्रों का हिंदूवादी संगठन ने किया विरोध, जांच के आदेश जारी
कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में नमाज अदा कर रहे छात्रों का एक हिन्दू समूह द्वारा विरोध करने का मामला सामने आया है।
बेंगलुरु, 23 जनवरी। कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में नमाज अदा कर रहे छात्रों का एक हिन्दू समूह द्वारा विरोध करने का मामला सामने आया है। कर्नाटक के कोलार जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका द्वारा लगभग बीस छात्रों को कथित तौर पर हर शुक्रवार को कक्षा में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी। जब एक हिंदू संगठन को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और नमाज को रोक दिया।

जिला कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोलार के जिला कलेक्टर उमेश कुमार ने इस मामले की जांच और मुलबगल सोमेश्वर पलाया बाले चंगप्पा गवर्नमेंट कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल के कामकाज की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। डिप्टी डायरेक्टर ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन रेवाना सिद्दप्पा को स्कूल का दौरा करने, जांच करने और उसी पर एक रिपोर्ट दाखिल करने का काम सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: मीका-राखी सावंत KISS कॉट्रोवर्सी पर सलमान ने खींची राखी की टांग, बोले- तुम्हारा फेवरेट आ गया
प्राधानाध्यापिका ने दी थी नमाज की अनुमति
स्कूल के एक छात्र ने इस मामले पर पूछे जाने पर कहा कि हम पिछले दो महीनों से ऐसा कर रहे हैं और हमें प्रधानाध्यापिका ने इसकी अनुमति दी थी। हालांकि जब एक प्रदर्शनकारी ने प्रधानाध्यापिका उमा देवी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानती। मैंने इसकी अनुमति नहीं दी थी। बच्चे अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे थे। जब यह सब हो रहा था तो मैं यहां नहीं थी। मुझे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी और मैं तुरंत भागकर यहां आई।' एक स्रोत के अनुसार प्रधानाध्यापिका ने ही बच्चों को कक्षा में नमाज अदा करने की अनुमति दी थी ताकि वे नमाज अदा करने के लिए बाहर न जाएं।












Click it and Unblock the Notifications