इस लड़की को कुत्ते से था इतना प्यार, ठुकरा दिया रईस लड़के का रिश्ता
बेंगलुरु। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है। बेंगलुरु की रहने वाली एक युवती को अपने कुत्ते से इतना प्यार था कि उसने अपने होने वाले पति को अलविदा कह दिया। युवती का नाम करिश्मा वालिया है और आज वो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उसने शादी का प्रस्ताव इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उसके होने वाले दूल्हे को नहीं पसंद था कि उसका कुत्ता उसकी जिंदगी का हिस्सा बने।

क्या है पूरी कहानी
करिश्मा की शादी की बात गुड़गांव में रहने वाले एक रईस परिवार के लड़के से चल रही थी। करिश्ता चाहती थी कि शादी के बाद उसका कुत्ता भी उसके साथ रहे। शुरू में करिश्मा ने अपने होने वाले पति को समझाने की कोशिश की। जब वो लड़के को समझाने में सफल नहीं हुई तो उसने उसे ही अलविदा कह दिया।
फेसबुक पर चैटिंग के दौरान करिश्मा के होने वाले दूल्हे ने उससे कहा कि कुत्ता उनके जीवन के लिए ज़रूरी नहीं है। इस पर करिश्मा ने बिना झिझके कह दिया कि मैं अपने कुत्ते को किसी के लिए भी नहीं छोड़ सकती। बाद में लड़के ने भी गुस्से से रिप्लाई कर दिया कि अगर ऐसा है तो करिश्मा को अपने कुत्ते से ही शादी कर लेनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अपने होने वाले दूल्हें से की गई चैटिंग का स्क्रीन शॉट करिश्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। थोड़े ही समय में ये पोस्ट वायरल हो गई। उल्लेखनीय है कि करिश्मा को कुत्ते इतने पसंद है कि उन्होंने अपने डॉग के नाम के पीछे अपना सरनेम लगाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications