'फोन टैपिंग का मुद्दा उठाकर बेवजह समय बर्बाद क्यों करें' Pegasus Report पर कुमारस्वामी का बड़ा बयान
बेंगलुरु, 20 जुलाई: इजरायल जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस को लेकर देश में नया हंगामा खड़ा हो गया है। द वायर की खबर के मुताबिक जासूसी की लिस्ट में भारत के 300 से ज्यादा लोगों को टारगेट बनाया गया है। इस टारगेट लिस्ट में कई पत्रकार और नेता का शामिल हैं। ऐसे में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरने में लगा हुआ है। वहीं अब पेगासस रिपोर्ट पर कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी का बयान भी सामने आया है।

Recommended Video
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने इस पूरे मामले में कहा कि फोन टैपिंग पर आज के खुलासे से मैं हैरान नहीं हूं। मेरी सरकार गिरने पर भी यही मुद्दा उठा था। यह मुद्दा कई साल पहले भी कई सरकारों के कार्यकाल के दौरान मौजूद था। यह मेरे लिए कोई नया मुद्दा नहीं है।
उन्होंने कहा कि बड़ा मुद्दा वह विनाशकारी स्थिति है, जो हम दूसरी COVID लहर के कारण देख रहे हैं। मैं पार्टियों, राजनीतिक नेताओं से अनुरोध करता हूं कि केंद्र हमारी समस्याओं को हल करने में कैसे विफल रहा, इस पर ध्यान केंद्रित करें। फोन टैपिंग का मुद्दा उठाकर बेवजह समय बर्बाद क्यों करें?
बता दें कि हाल ही में द वायर में एक रिपोर्ट छपी हैं, जिसमें दावा किया गया है कि 'पेगासस स्पाइवेयर' जो इजराइल की साइबर इंटेलिजेंस कंपनी एनएसओ ग्रुप के जरिए 300 भारतीय जिसमें कई पत्रकार, नेताओं सहित सैकड़ों लोगों की जासूसी करने का दावा किया गया है। इस लिस्ट को लेकर हाल ही में एक और खुलासा हुआ है, जिसमें राहुल गांधी, प्रशांत किशोर सहित केंद्र सरकार के दो मंत्रियों का नाम भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications