कर्नाटक: KRS बांध परिसर में अवैध खनन के आरोपों पर बोले डी.के शिवकुमार, मुझसे किसी ने खनन की शिकायत नहीं की
कर्नाटक के मांड्या जिले में केआरएस बांध या बेबी बेट्टा क्षेत्र में अवैध खनन के आरोपों पर कर्नाटक कांग्रेस चीफ डी.के शिवकुमार ने कहा कि, 'मुझे केआरएस बांध के परिसर में किसी खनन की जानकारी नहीं है।
बेंगलुरु, 11 जुलाई। कर्नाटक के मांड्या जिले में केआरएस बांध या बेबी बेट्टा क्षेत्र में अवैध खनन के आरोपों पर कर्नाटक कांग्रेस चीफ डी.के शिवकुमार ने कहा कि, 'मुझे केआरएस बांध के परिसर में किसी खनन की जानकारी नहीं है। मैं सिद्धारमैया कैबिनेट में जिला प्रभारी मंत्री और सिंचाई मंत्री भी था। तब किसी ने मुझसे खनन के बारे में शिकायत नहीं की थी। 10-15 किमी दूर कुछ कंक्रीट खनन से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

बता दें माड्या जिले से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस- जनता दल (सेक्युलर) सरकार के दौरान बेंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर कर्नाटक के मांड्या जिले में कथित अवैध खनन के आरोप लगाए थे। सुमलता ने आरोप लगाया कि अवैध खनन गतिविधियां कृष्णराजा सागर (केआरएस) बांध की संरचना को प्रभावित कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल की ली शपथ, मोदी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा
सोमवार को मांड्या एमपी सुमलता अंबरीश ने अवैध खनन का बांध पड़ने वाले प्रभाव की सीबीआई जांच कराने की मांग की। वहीं, जिले की सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करने वाले जेडीएस के नेताओं ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सभी अवैध खनन गतिविधियां उस समय शुरू हुई थीं जब गन्ना उत्पादक जिले में अंबरीश का नेतृत्व था। वहीं जेडीएस के आरोपों पर सुमलता ने कहा कि यदि मैंने कुछ गलत किया है तो अखिकारियों से उसकी शिकायत करें। कौन मना कर रहा है। आप इतने सालों से कहां थे, आपने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
जबकि मांड्या में बेबी बेट्टा में अवैध खनन गतिविधियों के आरोपों को खारिज करते हुए खान और भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा कि अगर सांसद सुमलता अंबरीश इस मामले में सबूत पेश करती हैं तो सरकार पूरी जांच के आदेश देने के लिए तैयार है। अभिनेत्री से नेता बनी अंबरीश 2019 में मांड्या से जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को हराकर सरप्राइज विजेता रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications