कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, 498 सीटों पर मिली जीत

बेंगलुरू, 31 दिसंबर। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाट के निकाय चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है। पार्टी ने 1184 में से 498 सीटों पर जीत दर्ज की है और प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है। गौर करने वाली बात है कि कर्ाटक में कुल 58 निकाय में 1184 सीटे हैं जिनपर चुनाव हुआ था। इसमे से 498 पर कांग्रेस, 437 पर भाजपा, 45 पर जनता दल और अन्य ने 204 सीटों पर जीत दर्ज की है। गुरुवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे ये चुनाव सभी 1184 वार्ड में कराए गए थे। वोट फीसद की बात करें तो कांग्रेस ने कुल 42.06 फीसदी वोट हासिल किए जबकि भाजपा ने 36.90 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं जेडीएस ने 3.8 फीसदी वोट हासिल किए और अन्य ने 17.22 फीसदी वोट हासिल किए।

congress

Recommended Video

    Karnataka urban body Election: BJP को लगा झटका, Congress बनी सबसे बड़ी पार्टी | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि भाजपा ने सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में सर्वाधिक सीटें जीती हैं। 166 सिटी म्युनिसिपल वार्ड में कांग्रेस ने 61 सीट तो भाजपा ने 67, जेडीएस ने 12 और अन्य ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। टाउन म्युनिसिपल काउंसिल में कांग्रेस ने सर्वाधिक सीटों प जीत दर्ज की है। 441 में से कांग्रेस ने 201, भाजपा ने 176, जेडीएस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पट्टना पंचायत के 588 वार्ड में से कांग्रेस ने 236, भाजपा ने 194, जेडीएस ने 12 और अन्य 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस जीत के बाद प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा के प्रति लोगों का क्या विश्वास है।

    डीके शिवकुमार ने ट्वीट करके लिा चुनाव के नतीजों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है, शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे इस बात का समर्थन करते हैं। बिना किसी संदेह के कहा जा सकता है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। मैं मतदाताओं का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने हमे अपना समर्थन दिया और हमारे उत्साह को और बढ़ाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+